सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   5 Accused Arrested in Case of Youth's Murder Using an Awl

Faridabad News: सुआ मारकर युवक की हत्या के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
5 Accused Arrested in Case of Youth's Murder Using an Awl
विज्ञापन
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी मौत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। साई कॉलोनी मवई में युवक पर सुआ से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घायल युवक की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा भी जोड़ दी है।
इस संबंध में अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक की पहचान 27 वर्षीय विरेश उर्फ नन्हे निवासी सांई कॉलोनी मवई के रूप में हुई है। मृतक के भाई मुकेश ने थाना खेड़ीपुल में दी शिकायत में बताया कि 11 मई की रात वह अपने भाई विरेश और अन्य लोगों के साथ घर के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान एक कार वहां आई, जिसमें से पांच युवक बाहर निकले और विरेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान प्रवीन नामक युवक ने विरेश पर सुआ से वार कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना खेड़ीपुल में प्राथमिकी दर्ज कर जांच अपराध शाखा सेक्टर-30 को सौंपी गई। सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 वरुण कुमार दहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घायल विरेश की 13 मई को सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रवीन को 12 मई को गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पूछताछ के आधार पर अन्य चार आरोपितों को भी 13 मई को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान प्रवीन निवासी टीटू कॉलोनी, अमित उर्फ मोटा और शुभम निवासी मुरसन हाथरस हाल निवासी टीटू कॉलोनी, अमित निवासी यमुना एंक्लेव पार्ट-2 तथा अभिषेक निवासी टीटू कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद था। पुलिस के अनुसार युवक साईन का विरेश से आर्थिक विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले पैसे मांगने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed