{"_id":"6a38329341a895c3260464ba","slug":"6440-students-took-the-exam-at-19-centers-in-faridabad-biology-questions-proved-troublesome-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72962-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद के 19 केंद्रों पर 6440 छात्रों ने दी परीक्षा, जीवविज्ञान के सवालों ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद के 19 केंद्रों पर 6440 छात्रों ने दी परीक्षा, जीवविज्ञान के सवालों ने किया परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश-परीक्षा, नीट-2026 का आयोजन रविवार को फरीदाबाद जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर पूरी शुचिता और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच किया गया। इस वर्ष परीक्षा में जिले के कुल 6440 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। दोपहर बाद परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले छात्रों के चेहरों पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। जहां कुछ छात्र पेपर अच्छा होने की खुशी में मुस्कुराते नजर आए, वहीं कुछ छात्रों के चेहरे पर जीवविज्ञान (बायोलॉजी) के सवालों को लेकर चिंता साफ दिखाई दी।
जीवविज्ञान रहा कठिन, भौतिक और रसायन विज्ञान ने दी राहत
परीक्षा देकर लौटे अधिकांश विद्यार्थियों ने बताया कि इस बार जीवविज्ञान के सवाल काफी घुमावदार और कठिन थे। चूंकि परीक्षा में अधिकतम सवाल जीवविज्ञान विषय से ही पूछे गए थे, इसलिए छात्रों को समय प्रबंधन में थोड़ी परेशानी हुई। इसके विपरीत, भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) और रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) का भाग औसत रहा।
इन विषयों में कुछ सवाल जरूर पेचीदा थे, लेकिन काफी सारे सवाल सीधे और आसान थे, जिससे छात्रों को राहत मिली। सार्थक नाम के एक परीक्षार्थी ने बताया कि जीव विज्ञान के कुल 720 नंबरों में से करीब 360 नंबर के सवाल सिर्फ जीवविज्ञान से ही थे। यही कारण रहा कि थी परेशानी हुई।
विज्ञापन
क्या बोले परीक्षार्थी?
फिजिक्स और केमिस्ट्री के सवाल काफी हद तक एनसीईआरटी पर आधारित और आसान थे, लेकिन बायोलॉजी के सवालों ने बहुत ज्यादा उलझाया। खैर, पेपर ठीक गया है। काजल, (परीक्षार्थी)
बायोलॉजी का सेक्शन उम्मीद से ज्यादा कठिन और लंबा था। अधिकतम सवाल इसी विषय से होने के कारण थोड़ा तनाव हुआ, अब आगे प्रभु की इच्छा है। विकास, (परीक्षार्थी)
केमिस्ट्री में स्कोरिंग अवसर अच्छे थे। कुछ कठिन सवालों को छोड़ दें तो पेपर संतुलित था, बस बायोलॉजी ने थोड़ा ज्यादा समय ले लिया। कुछ सवालों पर तुक्का भी लगाना पड़ा। मनीष (परीक्षार्थी)
तैयारी अच्छी थी इसलिए पेपर औसत लगा। बायोलॉजी में कुछ सवाल काफी गहरे थे, लेकिन कुल मिलाकर परीक्षा का अनुभव अच्छा रहा। परिणाम का इंतजार है। वीरेंद्र, (परीक्षार्थी)
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भारी भीड़ जुटने लगी थी। केंद्र के भीतर सघन चेकिंग के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन और अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है। अब सभी को इसके परिणाम और कट-ऑफ का इंतजार है।
-- -
नीट परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
फरीदाबाद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा रविवार को आयोजित नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा-2026 के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहा। इसी कड़ी में रविवार को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया और एनआईटी के डीसीपी उत्तम ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने परीक्षा केंद्रों पर की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों को शांत, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे बिना किसी तनाव के परीक्षा दे सकें। एडीसी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पवित्रता और विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सुरक्षा और सुविधाओं की बारीकी से जांच
एडीसी और डीसीपी ने जिले के विभिन्न केंद्रों का क्रमवार दौरा कर केंद्र अधीक्षकों, पर्यवेक्षकों व ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान सुरक्षा प्रबंधों के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर लगे जैमर की कार्यशीलता, निर्बाध बिजली आपूर्ति, पंखों की स्थिति, स्वच्छ पेयजल और शौचालयों की साफ-सफाई का विशेष रूप से निरीक्षण किया।
नकलविहीन परीक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात
सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश देते हुए अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और नकलविहीन माहौल में संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा मानकों और परीक्षा से संबंधित एनटीए के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।