{"_id":"69b9b27b655dbbc1130985b6","slug":"95-lakh-fine-imposed-on-traffic-violators-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110601-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: यातायात नियम तोड़ने वालों पर 95 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: यातायात नियम तोड़ने वालों पर 95 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन
-ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए किए चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया है। इस दौरान ओवरलोडिंग, तेज गति, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की गई है। फरवरी और मार्च माह में संयुक्त रूप से 95 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, 01 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आरटीए नूंह द्वारा कुल 142 चालान किए गए, जिनसे 63 लाख 46 हजार 600 रुपये की राशि वसूली गई। इसके अलावा एसडीएम स्तर पर भी अलग-अलग मामलों में चालान कर जुर्माना लगाया गया। वहीं 01 मार्च से 15 मार्च 2026 के बीच भी कार्रवाई जारी रखते हुए आरटीए द्वारा 68 चालान किए गए, जिनसे 31 लाख 21 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस अवधि में एसडीएम नूंह द्वारा भी नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई।
जिला उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख मार्गों पर स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड और साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, ताकि हादसों को रोका जा सके। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त ने सभी स्कूल बसों में स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसीटीवी, फर्स्ट एड बॉक्स और प्रशिक्षित चालक व परिचालक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वाहनों की फिटनेस जांच और चालकों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण पर भी जोर दिया गया है।
Trending Videos