सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two cyber criminals arrested

Faridabad News: दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two cyber criminals arrested
विज्ञापन
पिनंगवा ।थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो साइबर ठगों को गिरफ्तार कर साइबर अपराध थाना नूंह को सौंप दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकरम पुत्र साबिर तथा नजीम पुत्र साकिर निवासी डूंगेजा थाना पिनंगवा जिला नूंह के रूप में हुई है।
Trending Videos

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों को एक साइबर ठगी के मामले में काबू किया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और दो फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। इस संबंध में साइबर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों के मोबाइल नंबरों के खिलाफ साइबर पोर्टल पर 95,195 रुपये और 8,199 रुपये की ठगी संबंधी दो शिकायतें दर्ज हैं। आरोपी फेसबुक पर फर्जी वीडियो अपलोड कर पुराने सिक्के और नोट ऊंचे दामों में खरीदने का लालच देते थे। जब कोई व्यक्ति दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करता था तो आरोपी उससे एडवांस पैसे और डिलीवरी चार्ज के नाम पर रकम ठग लेते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed