{"_id":"699616b7823a7a5fc100eb06","slug":"a-deadly-attack-on-a-businessman-by-entering-his-shop-faridabad-news-c-24-1-pal1006-121858-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दुकान में घुसकर किया व्यवसाई पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दुकान में घुसकर किया व्यवसाई पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
-पुरानी रंजिश में मिठाई विक्रेता ने दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल।
शहर के पुन्हाना मोड़ पर स्थित एक मिठाई विक्रेता ने पुरानी रंजिश के चलते दूसरे दुकानदार पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने झूठे एससी/एसटी केस में फंसाने की धमकी भी दी। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुन्हाना मोड़ निवासी मोहित सिंगला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी अग्रवाल स्वीट्स के पास ही गरीबा स्वीट्स नाम की दुकान है। पड़ोसी दुकानदार गरीबा और उसके बेटे आकाश व वेदप्रकाश आए दिन रंजिश और व्यापारिक जलन के कारण उनसे झगड़ा करते रहते हैं। 14 फरवरी की सुबह पहले आरोपियों ने उसके भाई राहुल को रास्ते में रोककर मारपीट की। इसके बाद आरोपी आकाश ने दुकान में घुसकर उसके भाई राहुल पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वह बेहोश होकर गिर पड़ा, जब वह राहुल को इलाज के लिए अस्पताल ले गए तो आरोपियों ने दस बारह लोगों को बुलाकर उसके भाई मनीष सिंगला पर भी दूसरी बार दुकान में घुसकर हमला किया। इसके बाद हमलावरों ने एससी/एसटी केस में फंसाने के अलावा जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos