{"_id":"69cbcc024acfa34e8a03463d","slug":"amidst-the-scorching-heat-the-clouds-bestowed-the-gift-of-rain-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66347-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तपती धूप के बीच बादलों ने दिया बारिश का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तपती धूप के बीच बादलों ने दिया बारिश का तोहफा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में आंधी-बारिश से बदला मौसम का मिजाज, आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में मंगलवार को तपती धूप के बीच बादलों ने बारिश का तोहफा दिया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर बाद आई तेज आंधी और बारिश ने न सिर्फ तापमान में गिरावट दर्ज कराई, बल्कि पूरे वातावरण को सुहावना बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश का यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।
सुबह से ही आसमान साफ था और तेज धूप के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा था। सुबह के समय अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। उमस भरी गर्मी के बीच दोपहर करीब 2 बजे मौसम ने अचानक रुख बदला और काले बादलों ने सूरज को ढक लिया।
बादलों छाने के बाद ही धूल भरी हवाएं चलनी शुरू हो गईं, जो कुछ ही देर में आंधी में बदल गईं। करीब 30 मिनट तक चली इस आंधी के कारण सड़कों पर धूल का गुबार छा गया, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके तुरंत बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जो लगभग 10 से 15 मिनट तक जारी रही।
बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई और तेज बारिश धीरे-धीरे बूंदाबांदी में बदल गई। यह बूंदाबांदी शाम करीब 6:30 बजे तक रुक-रुक कर जारी रही, जिससे वातावरण पूरी तरह से खुशनुमा हो गया। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई जहां सुबह तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, बारिश के बाद यह घटकर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं, उन्होंने सुहावने मौसम का आनंद भी लिया।
Trending Videos