फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   An 8th-grade student attacked a 12th-grade student with a knife at the school gate.

Faridabad News: आठवीं के छात्र ने स्कूल के गेट पर 12वीं के छात्र पर चाकू से किया हमला

Thu, 06 Aug 2026 09:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
An 8th-grade student attacked a 12th-grade student with a knife at the school gate.
-जहांगीरपुरी स्थित स्कूल में दो दिन पहले आरोपी का एक नाबालिग छात्र से हुआ विवाद
विज्ञापन

-गलती से 12 वीं के छात्र को आरोपी समझकर किया हमला, घायल छात्र की हालत स्थिर
-आरोपी छात्र को मौके से दबोचकर किया पुलिस के हवाले, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी जिला के जहांगीर पुरी इलाके में बृहस्पतिवार को सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं में पढ़ने वाले एक 18 साल के युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी आठवीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र ने गलत पहचान के कारण उसपर हमला किया। घायल युवक की हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस आरोपी छात्र को पकड़कर उससे पूछताछ कर रही है।


उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को जहांगीरपुरी थाना पुलिस को डी-ब्लॉक स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में एक छात्र को चाकू मारने की जानकारी मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान स्कूल के टीजीटी शिक्षक अतुल पांडेय ने बताया कि 18 साल के 12 वीं कक्षा के छात्र जहांगीरपुरी बी ब्लॉक निवासी राहीत पर स्कूल के गेट पर चाकू से हमला किया गया है। पड़ताल में पता चला कि दो दिन पहले आरोपी नाबालिग छात्र का स्कूल के ही एक अन्य नाबालिग छात्र से विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार को आरोपी उसी छात्र पर हमला करने के इरादे से चाकू लेकर स्कूल पहुंचा था। लेकिन वह छात्र स्कूल नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article