{"_id":"6a74c54e126e6ae1e20d56eb","slug":"cultural-gatherings-to-be-held-in-housing-societies-on-hariyali-teej-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76820-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हरियाली तीज पर सोसाइटियों में सजेंगी सांस्कृतिक महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हरियाली तीज पर सोसाइटियों में सजेंगी सांस्कृतिक महफिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारंपरिक शृंगार, लोकगीत और सावन की संस्कृति को केंद्र में रखकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाली तीज के पर्व को लेकर शहर की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों में उत्साह का माहौल है। महिलाओं और बच्चों के लिए पारंपरिक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सोसाइटियों के पार्क, क्लब हाउस और सामुदायिक केंद्रों को हरियाली की थीम पर सजाया जाएगा।
आगमन सोसाइटी, पुरी प्राणायाम, समर पाम, पीयूष हाइट्स और आरपीएस सवाना सोसाइटी सहित कई प्रमुख सोसाइटियों में हरियाली तीज के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिलाओं के लिए सावन की फुहार और हरियाली थीम पर आधारित थीम पार्टियों का आयोजन होगा। आरपीएस सवाना सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान आकाशदीप पटेल ने बताया कि हरे रंग के परिधानों का ड्रेस कोड रखा गया है। पारंपरिक शृंगार, लोकगीत और सावन की संस्कृति को केंद्र में रखकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। वहीं, परिसर के अंदर खाने के स्टॉल्स भी लगाए जाएंगे।
रंग-बिरंगे झूले लगाए जाएंगे
पुरी प्राणायाम सोसाइटी के प्रधान निशांत रस्तोगी और पीयूष हाइट्स सोसाइटी की संयुक्त सचिव राजेश्री ने बताया कि सोसाइटी परिसर में पार्कों और क्लब हाउस में पेड़ों के साथ-साथ विशेष रूप से तैयार किए गए ढांचों पर रंग-बिरंगे झूले लगाए जाएंगे। महिलाएं और बच्चियां पारंपरिक वेशभूषा में झूलों का आनंद लेंगी और सावन के गीतों पर प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन
मेहंदी और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी होगी
मनोरंजन के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इनमें मेहंदी प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, सांस्कृतिक नृत्य और समूह गायन शामिल हैं। बच्चों के लिए भी अलग-अलग गतिविधियां रखी गई हैं, ताकि वे भारतीय संस्कृति और तीज पर्व की परंपराओं से जुड़ सकें। विजेताओं को सम्मानित करने की भी व्यवस्था की गई है। कई सोसाइटियों में सामूहिक भोज और पारिवारिक मिलन कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। निवासियों का कहना है कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय त्योहारों की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना भी है।