फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   From home bakeries to online businesses, women have carved out a new identity.

Faridabad News: होम बेकरी से ऑनलाइन कारोबार तक, महिलाओं ने बनाई नई पहचान

Thu, 06 Aug 2026 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
From home bakeries to online businesses, women have carved out a new identity.
खेड़ी कलां में कई महिलाएं छोटे व्यवसायों से जुड़कर आगे बढ़ रहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर की महिलाएं स्वरोजगार के जरिये आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। अपने हुनर और मेहनत के दम पर वे न केवल अपनी पहचान बना रही हैं, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

खेड़ी कलां में कई महिलाएं होम बेकरी, ब्यूटी पार्लर, मेहंदी आर्ट, पेपर बैग के निर्माण और ऑनलाइन कारोबार जैसे छोटे व्यवसायों से जुड़कर आगे बढ़ रही हैं। कई महिलाओं ने अपने शौक को रोजगार का माध्यम बनाया और धीरे-धीरे इसे सफल व्यवसाय में बदल दिया। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बढ़ते इस्तेमाल से भी उन्हें अपने उत्पाद और सेवाएं अधिक लोगों तक पहुंचाने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन


स्वरोजगार ने महिलाओं को आर्थिक मजबूती के साथ आत्मविश्वास भी दिया है। अब वे घर की जिम्मेदारियां निभाने के साथ अपनी आमदनी का जरिया भी बना रही हैं। महिलाओं का कहना है कि सही मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से वे अपने काम को और आगे बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अपने हुनर को काम में बदलकर मुझे आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला है।
- नेहा, होम बेकरी संचालिका

मेरे शौक ने ही मुझे पहचान और कमाई का जरिया दिया है।
- रानी, ब्यूटी पार्लर संचालिका

स्वरोजगार ने मुझे अपने पैरों पर खड़े होने का आत्मविश्वास दिया है।
- प्रिया, बैग निर्माण संचालिका

घर से काम शुरू किया था, आज यही मेरी पहचान बन चुका है।
- सपना, ऑनलाइन व्यवसाय संचालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed