सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   An operation was launched against encroachment and illegal parking

Faridabad News: अतिक्रमण व अवैध पार्किंग के खिलाफ चला अभियान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
An operation was launched against encroachment and illegal parking
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
Trending Videos

फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका उपमंडल में सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण और अवैध वाहन पार्किंग को लेकर मंगलवार को एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने अंबेडकर चौक पर विशेष अभियान चलाया। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही सड़क पर खड़े वाहन चालक हड़बड़ी में अपने वाहन हटाते नजर आए। एसडीएम ने चेतावनी दी कि भविष्य में सड़क पर वाहन खड़ा पाए जाने पर चालान और कानूनी कार्रवाई होगी।
एसडीएम ने बताया कि टीम समय-समय पर ऐसे अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक करती है और चालान भी करती है। उनका कहना था कि सड़क पर वाहन खड़ा करना अतिक्रमण की श्रेणी में आता है और इससे आमजन को आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि शहर में यातायात सुचारू रखना और जाम से राहत देना है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भारी चालान और वाहन जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। शहर को जाम मुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। शहरवासियों ने प्रशासन के कदम की सराहना की और उम्मीद जताई कि इससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed