{"_id":"698250c5ca5436b585098647","slug":"cab-driver-robbed-at-gunpoint-faridabad-news-c-24-1-pal1005-121449-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गनपॉइंट पर कैब चालक से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गनपॉइंट पर कैब चालक से लूट
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
-क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन आरोपियों को दबोचा
-रैपिडो एप से तीन सवारियां लेकर निकला था पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। क्राइम ब्रांच पलवल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कैब चालक से गनपॉइंट पर की गई लूट की वारदात का कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गांव सेलोटी निवासी विकास उर्फ विक्की, अच्छेजा निवासी ध्रुव और बड़ौली निवासी मोहित के रूप में हुई है।
डीएसपी मनोज वर्मा ने बताया की यह घटना 31 जनवरी और एक फरवरी की रात की है। बिहार निवासी संजेश कुमार, जो गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र में कैब चलाता है, रैपिडो एप के माध्यम से तीन सवारियां लेकर पलवल के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में गुरुग्राम-सोहना मोड़ से पलवल पहुंचते ही आरोपियों ने चालक को डरा-धमकाकर सुनसान स्थान पर ले जाने को मजबूर किया। वहां आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर चालक के साथ मारपीट की और पप्पन प्लाजा के पास जान से मारने की धमकी देकर डिजिटल माध्यम से 7,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद वे चालक के दो मोबाइल फोन और एक्सेंट कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना में मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल और लूटी गई कार बरामद कर ली है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
