सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Development will be carried out with 1.29 crore rupees.

Faridabad News: फिरोजपुर गांव का 1.29 करोड़ से होगा विकास

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Development will be carried out with 1.29 crore rupees.
विज्ञापन
-लाइब्रेरी, बारात घर और सड़क कार्य का हुआ शिलान्यास
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. यशपाल ने मंगलवार को वार्ड नंबर-1 स्थित ग्राम फिरोजपुर में 1.29 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना के तहत सार्वजनिक लाइब्रेरी भवन, बारात घर तथा आरएमसी सड़क व नाला निर्माण कार्य किए जाएंगे। नगर परिषद स्वीकृत ये कार्य क्षेत्र की शैक्षणिक, सामाजिक और आधारभूत जरूरतों को ध्यान में रखकर मंजूर किए गए हैं।

शिलान्यास कार्यक्रम में डॉ. यशपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ संकल्प और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ‘विकसित हरियाणा’ विजन को साकार करने की दिशा में नगर परिषद लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हर गांव और वार्ड में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता है। कार्य विवरण के अनुसार सार्वजनिक लाइब्रेरी से विद्यार्थियों और युवाओं को अध्ययन की बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं, बारात घर से सामाजिक आयोजनों के लिए सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। इसके साथ ही हनुमान मंदिर से हरि के मकान तक बनने वाली आरएमसी सड़क और नाले से आवागमन सुगम होगा और जल निकासी की समस्या का समाधान होगा। डॉ. यशपाल ने अधिकारियों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद सूरज राणा ने की। इस अवसर पर कई पार्षद, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed