{"_id":"6a36d971d1df85e3a202ff61","slug":"another-accused-arrested-in-the-case-of-the-young-mans-murder-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72845-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: युवक की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: युवक की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
युवती से बदसलूकी की रंजिश में दिया था वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ क्षेत्र में मार्च में हुई मारपीट के बाद युवक की मौत के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने 19 जून को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रितिक उर्फ बिल्ला (19) निवासी डबुआ कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक संजीव ने कथित तौर पर आरोपी बादल की बहन के साथ बदसलूकी की थी। इसी रंजिश को लेकर बादल ने अपने साथियों रितिक उर्फ बिल्ला, भविष्य, विशाल, राधे, सन्नी और अन्य के साथ मिलकर संजीव पर हमला किया था। पुलिस के अनुसार मारपीट में आई चोटों के कारण ही संजीव की बाद में मृत्यु हुई। अपराध शाखा की जांच में अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब रितिक उर्फ बिल्ला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार धर्मांगदपुर, मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) निवासी पवन कुमार ने शिकायत में बताया था कि उसका छोटा भाई संजीव कुमार, जो डबुआ कॉलोनी में रहता था, चार मार्च को अपने एक दोस्त से मिलने जा रहा था। इसी दौरान शुक्ला आटा चक्की के पास बादल, राधे, सन्नी, बिल्ला, करण और अन्य युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने संजीव के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से भाग गए। गंभीर चोटों के कारण 15 मार्च को उसकी मौत हो गई। इसके बाद थाना डबुआ में संबंधित धाराओं के तहत हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई।