सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Anshul played an explosive innings, MD Cricket Club won

Faridabad News: अंशुल ने खेली विस्फोटक पारी, एमडी क्रिकेट क्लब जीता

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Anshul played an explosive innings, MD Cricket Club won
एमडी क्रिकेट क्लब के विजेता खिलाड़ी। स्त्रोत संवाद
विज्ञापन
-वोयागर क्रिकेट क्लब को 46 रन से हराया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित क्रिकेट मैदान पर रविवार को एमडी क्लब ने वोयागर क्लब को 46 रन से हराया। टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई एमडी क्लब की टीम ने आठ विकेट पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अंशुल ने 57 गेंदों पर 118 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वोयागर के लिए मनोज भारद्वाज और प्रवीण शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। सनी को एक विकेट मिला। जवाब में वोयागर के प्रवीण शर्मा ने 35, हरि शर्मा ने 23 और प्रदीप ने 21 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। एमडी की ओर से दिनेश और घनश्याम ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं मनीश और मंजीत ने एक-एक विकेट लिया। अंशुल को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed