सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Appeal to use cloth bags on Earth Day

Faridabad News: पृथ्वी दिवस पर कपड़े के थैले उपयोग करने की अपील

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Appeal to use cloth bags on Earth Day
विज्ञापन
नगर निगम ने सेक्टर-16 मार्केट में अभियान चला किया जागरूक
Trending Videos

फरीदाबाद। पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर निगम फरीदाबाद ने शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में सेक्टर-16 मार्केट में विशेष अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। साथ ही पर्यावरण के अनुकूल विकल्प के तौर पर कपड़े के थैले वितरित किए गए। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे बाजार में खरीददारी के लिए घर से ही कपड़े का थैला लेकर आएं। उन्होंने गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की आदत अपनाने पर भी जोर दिया, जिससे कचरा प्रबंधन प्रणाली को बेहतर बनाया जा सके और शहर को स्वच्छ व हरित बनाया जा सके। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ी आईईसी एक्सपर्ट एवं जिला समन्वयक कल्पना मंडल सहित स्वयंसेवक बबीता सिंह, पिंकी बरार, ए.के. गौर, बलबीर घुमन, एरिया एसआई जगबीर चौहान और मंडी सचिव एसोसिएशन के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed