{"_id":"69e927aa4de64460fc0253be","slug":"two-youths-learning-to-drive-hit-a-png-line-causing-a-fire-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-68220-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कार सीख रहे दो युवकों ने पीएनजी लाइन में मार दी टक्कर, लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कार सीख रहे दो युवकों ने पीएनजी लाइन में मार दी टक्कर, लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। कार सीख रहे दो युवकों ने सेक्टर-22 में कोठी के बाहर लगी पीएनजी लाइन में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार में आग लग गई। दोनों युवकों ने कार से तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई।
पुलिस के अनुसार कोठी नंबर 399 मुकेश और 400 बलजीत सिंह की है। बलजीत सिंह ने बताया कि कोठियों के ठीक सामने एल आकार में तीव्र मोड़ है। युवक कार चलाते हुए यहां पहुंचा तो अचानक कार मोड़ नहीं पाया और सीधे कोठी के बाहर पीएनजी लाइन में भिड़ा दी और आग लग गई। आग कोठी नंबर 400 और 399 के बाहर गेट, बिजली मीटर और बिजली तारों में भी लग गई। कोठी नंबर 399 में उस समय एक महिला और दो बच्चे मौजूद थे। वह हादसे के तुरंत बाद घर के बाहर आ गए।
वहीं कार कोठी नंबर 400 के मुख्य गेट पर जल रही थी, इस कारण कोठी में मौजूद करीब 16 लोग बाहर नहीं निकल पाए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया। करीब 10 मिनट बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाई। इस घटना में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने के बाद लोगों ने तुरंत पीएनजी लाइन प्रबंधन को फोन कर लाइन बंद कराई। आग पर काबू पाने के बाद घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर सुरक्षित निकाला गया। पुलिस ने मौके से ही आरोपी कार चालक शोभित निवासी सेक्टर-23 को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, दूसरों की जान खतरे में डालने, जानबूझकर दूसरे की संपत्ति का नुकसान सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X