{"_id":"6a78b5d28e914feba90bbd34","slug":"attempt-to-sell-a-plot-using-forged-signatures-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77009-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फर्जी हस्ताक्षर कर 1.40 करोड़ रुपये में प्लॉट बेचने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फर्जी हस्ताक्षर कर 1.40 करोड़ रुपये में प्लॉट बेचने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लॉट मालिक को जानकारी दिए बिना तैयार किया इकरारनामा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बुढैना स्थित 1315 वर्ग गज के प्लॉट को फर्जी इकरारनामा तैयार कर 1.40 करोड़ रुपये में बेचने की कोशिश का मामला सामने आया है। प्लॉट के मालिक रविकांत शर्मा की शिकायत पर खेड़ीपुल थाना पुलिस ने आठ अगस्त को प्रदीप कुमार, साहिल और आशीष पंडित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उसकी पत्नी रजनी शर्मा और सह-स्वामिनी ममता तेली के फर्जी हस्ताक्षर कर प्लॉट का इकरारनामा तैयार किया था। रविकांत शर्मा के अनुसार उसने बुढैना में 1315 वर्ग गज का प्लॉट 28 नवंबर 2025 को पंजीकृत वसीका के माध्यम से साधना पत्नी केजी अग्रवाल से खरीदा था। जमीन उसकी पत्नी रजनी शर्मा और ममता तेली के नाम पर है। उसने प्लॉट बेचने के लिए अपने जानकारों को जानकारी दे रखी थी। आठ अगस्त को सोनू भाटी ने फोन कर बताया कि कुछ लोग प्लॉट बेचने के लिए उसके पास आए हैं।
रविकांत वहां पहुंचा तो प्रदीप कुमार और उसके साथ साहिल व आशीष पंडित मौजूद थे। शिकायत के अनुसार प्रदीप ने बताया कि उसने छह अगस्त को रजनी शर्मा और ममता तेली से प्लॉट खरीदने का इकरारनामा किया है। उसने एक करोड़ रुपये नकद और 40 लाख रुपये के चेक देने की बात भी बताई। रविकांत ने इकरारनामा देखा तो उस पर रजनी शर्मा और ममता तेली के हस्ताक्षर होने का दावा किया गया था लेकिन शिकायतकर्ता ने इन्हें फर्जी बताया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम अमोलिक चौक के पास पहुंची, जहां रविकांत ने इकरारनामे की प्रति, अपनी रजिस्ट्री की प्रति और शिकायत पुलिस को दी। दस्तावेजों के अवलोकन और शिकायत के आधार पर खेड़ीपुल थाने में धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।