{"_id":"6a78b626c5926677b003a79e","slug":"two-more-accused-arrested-for-fraud-committed-under-the-pretext-of-arranging-a-young-woman-at-a-hotel-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77014-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: होटल में युवती उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: होटल में युवती उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल पर तलाश के बाद व्हाट्सऐप चैट के जरिए फंसाया, होटल में युवती उपलब्ध कराने का झांसा देकर अलग-अलग शुल्क के नाम पर वसूली रकम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने होटल में युवती उपलब्ध कराने के नाम पर करीब एक साल पहले एक व्यक्ति से 2,30,800 की ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को आठ अगस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी सुरेश (27) और राहुल (24) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार सुरेश पीड़ित से फोन पर बातचीत करता था, जबकि राहुल व्हाट्सएप पर चैट करता था। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में तीन आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-3 निवासी व्यक्ति ने 19 नवंबर 2025 को गूगल पर होटल में युवती उपलब्ध कराने वाली सेवा के बारे में सर्च किया था। सर्च के दौरान मिले मोबाइल नंबर पर उसने व्हाट्सएप के जरिए बातचीत शुरू की। 22 नवंबर को दूसरे नंबर से कॉल कर उसे फरीदाबाद के एक होटल में आने और युवती उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया।
इसके बाद आरोपियों ने होटल प्रवेश, वीआईपी, जीएसटी और सेवा शुल्क समेत अलग-अलग बहाने बनाकर उससे विभिन्न बैंक खातों में कुल 2,30,800 रुपये जमा करा लिए। रकम देने के बाद भी न तो कोई सेवा उपलब्ध कराई गई और न रकम लौटाई गई। जांच में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों की जानकारी के आधार पर सुरेश और राहुल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सुरेश कॉल कर रकम वसूलने और खाते व सिम उपलब्ध कराने की भूमिका में था, जबकि राहुल व्हाट्सएप पर बातचीत करता था। दोनों 12वीं तक पढ़े हैं।