{"_id":"699615de8e2c3474e40f3917","slug":"auto-borne-miscreants-robbed-rs-20000-and-a-mobile-phone-at-knife-point-faridabad-news-c-24-1-pal1006-121856-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ऑटो सवार बदमाशों ने चाकू की नोक पर 20 हजार व मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ऑटो सवार बदमाशों ने चाकू की नोक पर 20 हजार व मोबाइल लूटा
विज्ञापन
विज्ञापन
-हसनपुर-होडल मार्ग पर हिमाचल से ड्यूटी से घर लौट रहे युवक के साथ वारदात
-हाथ-पैर बांधकर राइस मिल के पास फेंका
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। हसनपुर-होडल सड़क मार्ग पर हिमाचल से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे गांव भिडूकी निवासी युवक के साथ थ्री व्हीलर सवार दो बदमाशों ने चाकू की नोंक पर हजारों रुपये सहित मोबाइल फोन की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने युवक का गला घोटकर जान से मारने की कोशिश भी की लेकिन शोर मचाने पर बदमाश हाथ पैर बांधकर बंद राइस मिल में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार गांव भिडूकी निवासी वेदप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में माइक्रोटेक कंपनी से ड्यूटी समाप्त कर रात के साढ़े बारह बजे हसनपुर चौक पर बस से उतरा। जब वह गांव जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा था तो तभी थ्री व्हीलर में एक युवक पहले से बैठा हुआ था जबकि दूसरा ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था इन दोनों ने मुझे गांव छोड़ने के बहाने थ्री व्हीलर में बैठा लिया। जब वह गांव खिरबी के समीप धान मिल के पास पहुंचे तो उन्होंने थ्री व्हीलर को रोककर दोनों बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर चाकू की नोंक पर वेतन के बीस हजार रुपये सहित मोबाइल फोन को लूट लिया। इस दौरान दोनों बदमाशों ने पीड़ित वेद प्रकाश के गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की।
बाद में बदमाश उसके दोनों हाथ व पैरों का बांधकर धान मिल में डालकर फरार हो गए। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि बदमाशों में का कलुआ नाम का व्यक्ति था जिसका वह आपस में नाम ले रहे थे। पीड़ित पूरी रात मिल में बंधक बना रहा। सुबह के समय बाइक सवार युवक ने पीड़ित की आवाज सुनकर उसके हाथ पैर खोलने के बाद परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
Trending Videos