{"_id":"69f78b88de8a0d353008e228","slug":"avyan-junenas-century-helped-pbca-to-victory-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69038-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अव्यान जुनेना की शतकीय पारी से पीबीसीए टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अव्यान जुनेना की शतकीय पारी से पीबीसीए टीम जीती
विज्ञापन
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबले में ऑसिस अकेडमी को 19 रन से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एंजिल पब्लिक स्कूल स्थित क्रिकेट मैदान पर रविवार को पीबीसीए ने ऑसिस अकेडमी को 19 रन से शिकस्त दी।पीबीसीए के सलामी बल्लेबाज अव्यान जुनेना ने 106 रन की शतकीय पारी खेली। ध्रुव चौधरी ने 48 और आरव राना ने 27 रन का योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत पीबीसीए ने 40 ओवरों में 7 विकेट खोकर 262 रन का स्कोर खड़ा किया। ऑसिस की ओर से तनवीर प्रजापति ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑसिस अकेडमी जूनियर की टीम ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाए। इकनान खान (63 रन) और आदित्य (56 रन) ने अर्धशतकीय लगाकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। हालांकि पीबीसीए के गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के आगे अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके। पीबीसीए की तरफ से अभ्युदय ने 3 और दुर्वांश ने 2 विकेट चटकाए। अव्यान जुनेना को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Trending Videos