{"_id":"69b9b20cfc48e1d65706e79c","slug":"bar-council-elections-in-nuh-today-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110620-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नूंह में बार काउंसिल का चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नूंह में बार काउंसिल का चुनाव आज
विज्ञापन
विज्ञापन
-तीन केंद्रों पर 1112 मतदाता करेंगे मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल चुनाव को लेकर नूंह जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त अखिल पिलानी के नेतृत्व में पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण देने के बाद संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि 18 मार्च को जिले में बनाए गए तीन मतदान केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। कुल 1112 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला न्यायालय परिसर नूंह में केंद्र नंबर 67 और 68 स्थापित किए गए हैं, जबकि केंद्र नंबर 69 फिरोजपुर झिरका के न्यायालय परिसर में बनाया गया है। केंद्र 67 पर 480, केंद्र 68 पर 459 और केंद्र 69 पर 173 मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से होगा, जबकि मतगणना 20 मार्च को चंडीगढ़ स्थित पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में होगी। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन ने सभी पोलिंग कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण देकर मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की हैं।
Trending Videos