{"_id":"69f7a178af92592ad80e6177","slug":"bike-rider-killed-after-being-hit-by-truck-near-sikri-flyover-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69124-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सीकरी फ्लाईओवर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सीकरी फ्लाईओवर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा स्थित अपने गांव जा रहा था वेदराम, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद।सीकरी फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के फालेन गांव निवासी वेदराम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई कान्हा ने दी शिकायत में बताया कि एक मई की रात करीब नौ से दस बजे के बीच वेदराम अपनी मोटरसाइकिल से मथुरा स्थित अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह सीकरी फ्लाईओवर के पास पहुंचा, पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का पहिया बाइक के ऊपर चढ़ गया, जिससे वेदराम गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पलवल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक सहित मौके से भागने में सफल रहा। बाद में परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से हादसे में शामिल ट्रक के नंबर की जानकारी मिली। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की।
थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि वाहन नंबर के आधार पर आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos