{"_id":"6a78b54dab833ab15c0f6803","slug":"bike-with-100-horns-fined-in-haridwar-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77011-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 100 हॉर्न वाली बाइक का हरिद्वार में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 100 हॉर्न वाली बाइक का हरिद्वार में चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान फरीदाबाद के युवक की मॉडिफाइड बाइक का पुलिस ने करीब पांच हजार रुपये का चालान किया। बाइक पर करीब 100 हॉर्न लगे थे। शंकराचार्य चौक के पास तेज आवाज के कारण लोगों की भीड़ जुटने और यातायात प्रभावित होने पर पुलिस ने बाइक को रोककर कार्रवाई की।
कनखल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह नेगी के अनुसार घटना सात अगस्त की है। पुलिसकर्मी शंकराचार्य चौक पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान अमन नाम का युवक बाइक लेकर पहुंचा। बाइक के अजीबोगरीब रूप और तेज आवाज के कारण लोग वहां जमा होने लगे। यातायात प्रभावित होता देख पुलिस ने बाइक को रोक लिया। जांच के दौरान बाइक पर बड़ी संख्या में हॉर्न और अन्य नियमविरुद्ध मॉडिफिकेशन मिले। पुलिस ने बाइक को कनखल थाने भिजवा दिया और सभी हॉर्न हटवा दिए। कार्रवाई के दौरान किसी व्यक्ति ने बाइक का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। संवाद