सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bricks and stones were thrown from the roof of the house, FIR registered against 17 people.

Faridabad News: मकान की छत से फेंके ईंट-पत्थर, 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bricks and stones were thrown from the roof of the house, FIR registered against 17 people.
विज्ञापन
गांव चंदावली में रास्ते के विवाद को लेकर हुआ झगड़ा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव चंदावली में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प होने का मामला सामने आया है। थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर 17 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं।
गांव चंदावली निवासी सुभाष ने बताया कि वह एमसीडी में कार्यरत हैं और उसके पड़ोस में रहने वाला नानक नया मकान बना रहा है। मकान निर्माण के दौरान गली के रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। आरोप है कि 1 मई की शाम करीब 5 बजे नानक ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार नानक ने अपने परिवार और अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर मकान की छत से सुभाष के घर की छत और आंगन में ईंट-पत्थर फेंके। जिससे सुभाष की पत्नी राधा और छोटे भाई कृष्ण को गंभीर चोटें आई। इसके बाद कुछ आरोपी हाथों में कुल्हाड़ी, तलवार, चाकू और लोहे की रॉड के साथ घर में घुस आए और जानलेवा हमला किया।
घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां राधा और कृष्ण के मेडिकल में कई चोटों की पुष्टि हुई। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed