सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Number of Cough and Cold Patients Rises Amidst Intense Heat and Sudden Rains

Cough And Cold: क्या आपको भी हो रही है अचानक खांसी-जुकाम? इसके पीछे ये सबसे बड़ी वजह; बच्चे हो रहे अधिक शिकार

संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 04 May 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे बदलते मौसम में लापरवाही न बरतें और अपनी दिनचर्या में आवश्यक सावधानियां अपनाएं, ताकि इस तरह की बीमारियों से बचा जा सके।

Number of Cough and Cold Patients Rises Amidst Intense Heat and Sudden Rains
सबसे अधिक बच्चे पहुंच रहे अस्पताल - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार

तेज गर्मी के बीच अचानक हो रही बरसात ने लोगों की सेहत पर विपरीत असर डालना शुरू कर दिया है। बदलते मौसम के कारण खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखने को मिल रहा है।

Trending Videos

बड़ी संख्या में बच्चे हो रहे बीमार
हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बीके अस्पताल में प्रतिदिन करीब 150 मरीज खांसी-जुकाम और गले से जुड़ी समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या बच्चों की है। चिकित्सकों के अनुसार, मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों बढ़ रही बीमार बच्चों की संख्या?
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहित अग्रवाल का कहना है कि छोटे बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली अपेक्षाकृत कमजोर होती है, इसलिए वे इस तरह के संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। यही कारण है कि अस्पतालों में बच्चों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। छोटे बच्चे अभिभावकों का कहना नहीं मानते है। कई बार बच्चे तेज गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी पी लेते हैं तो कभी बरसात में गीले हो जाते हैं, जिससे समस्या बढ़ जाती है।

इन बातों को रखें ध्यान
चिकित्सकों ने अभिभावकों को बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को मौसम के अनुसार कपड़े पहनाएं, ठंडी चीजों से परहेज कराएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही, लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed