{"_id":"6a20837b86e2a528e6037d12","slug":"bulldozers-razed-250-houses-in-nehru-colony-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71510-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नेहरू कॉलोनी में 250 मकानों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नेहरू कॉलोनी में 250 मकानों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
फरीदाबाद नेहरू कॉलोनी में नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौथे दिन भी जारी रही तोड़फोड़ की कार्रवाई, बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए
270 अवैध निर्माण हटाए जा चुके हैं अब तक
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित नेहरू कॉलोनी में पिछले चार दिनों से तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को नगर निगम ने अभियान के सबसे बड़े चरण में करीब 250 मकानों को ध्वस्त कर दिया। सुबह आठ बजे शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।
गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत कॉरिडोर और प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए भूमि खाली कराने के उद्देश्य से चल रहे इस अभियान को खोरी गांव और जमाई कॉलोनी के बाद फरीदाबाद की सबसे बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है। चार दिनों के भीतर पूरे इलाके का भूगोल बदलता दिखाई देने लगा है। नगर निगम की कार्रवाई 30 मई की देर रात मस्जिद चौक क्षेत्र से शुरू हुई थी। पहले चरण में दो धार्मिक स्थलों समेत करीब 20 निर्माणों को हटाया गया था। इसके बाद लगातार कार्रवाई आगे बढ़ती रही। निगम अधिकारियों के अनुसार अब तक छोटे-बड़े मिलाकर 270 अवैध निर्माण हटाए जा चुके हैं।
सुबह बिजली काटी, फिर शुरू हुआ बुलडोजर अभियान
बुधवार सुबह करीब सात बजे से ही निगम और पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई थीं। कार्रवाई शुरू करने से पहले क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद पांच पोकलेन मशीनों और करीब 10 जेसीबी की मदद से मकानों और दुकानों को हटाने का काम शुरू हुआ। सुबह आठ बजे शुरू हुई कार्रवाई शाम तक लगातार जारी रही।
विज्ञापन
किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। साथ ही दमकल विभाग की तीन फायर ब्रिगेड भी मौके पर मौजूद रहीं। निगम अधिकारियों के अनुसार एक दिन पहले क्षेत्र का निरीक्षण कर पूरी तैयारी कर ली गई थी जिसके बाद तय योजना के तहत कार्रवाई शुरू की गई।
जहां घर थे, वहां अब दिखाई देने लगी परियोजना की जमीन
चार दिनों के अभियान के बाद नेहरू कॉलोनी का स्वरूप तेजी से बदल गया है। जिन स्थानों पर कुछ दिन पहले तक मकान और दुकानें थीं वहां अब खुली जमीन दिखाई देने लगी है। कई हिस्सों में सड़क और परिवहन परियोजना के संभावित कॉरिडोर की चौड़ाई साफ नजर आने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से बसी इस कॉलोनी में इतनी बड़ी कार्रवाई पहली बार देखी जा रही है। कई परिवार पिछले कुछ दिनों से अपना सामान समेटने और वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुटे रहे। बुधवार की कार्रवाई के बाद इलाके के बड़े हिस्से में सिर्फ मलबा और खाली भूखंड दिखाई दे रहे हैं।
चरणबद्ध तरीके से हो रही कार्रवाई
कार्रवाई को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया गया। रविवार को निगम ने बड़ी तेजी से मलबा हटाकर क्षेत्र में स्लिप रोड तैयार कर दी थी। सोमवार को कई मकानों के पानी के कनेक्शन काट दिए गए थे। इसके बाद बुधवार को बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई और बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। मंगलवार को प्रभावित क्षेत्र के कई लोग लघु सचिवालय पहुंचे थे और कार्रवाई का विरोध भी जताया था। लोगों ने अपने घरों और कारोबार पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता व्यक्त की थी लेकिन प्रशासन ने अभियान जारी रखा।
एनजीटी के आदेश का हवाला
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई एनजीटी के आदेशों के अनुपालन में की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि भूमि खाली कराने का काम चल रहा है ताकि गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत कॉरिडोर और प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के निर्माण में कोई बाधा न आए। प्रशासन का दावा है कि परियोजना पूरी होने के बाद फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा के बीच यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। लोगों को तेज, सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी तथा शहर के भीतर ट्रैफिक दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी।
नगर निगम की तरफ से अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ताकि आने वाले दिनों में यातायात को और सुगम बनाया जा सके।- हर्ष चपराना, कनिष्ठ अभियंता नगर निगम

Trending Videos