{"_id":"6a208171fb79c0f41c013469","slug":"humidity-and-heat-increased-the-trouble-the-temperature-reached-40-degrees-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71534-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: उमस और गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, तापमान 40 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: उमस और गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, तापमान 40 डिग्री पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक सप्ताह की राहत के बाद बढ़ी गर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। करीब एक सप्ताह की राहत के बाद बुधवार को जिले में एक बार फिर चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया।
पिछले दिनों हुई बारिश के कारण वातावरण में आर्द्रता बढ़कर 52 प्रतिशत तक पहुंच गई, जिससे उमस का असर और अधिक महसूस किया गया। लगातार पसीना आने से लोगों के शरीर में पानी की कमी महसूस हुई, जिससे उन्होंने ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लिया।
एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ क्षेत्र में जूस की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई, जबकि बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ रही। केवल कामकाजी लोग ही आवश्यक कार्यों के लिए बाहर निकलते दिखाई दिए। शाम करीब पांच बजे के बाद धूप की तीव्रता कुछ कम हुई, लेकिन उमस से राहत नहीं मिली। घरों में कूलर और पंखे भी प्रभावी नहीं रहे और लोगों को बेचैनी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जिले में बारिश की संभावना है। इसके चलते अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। बारिश का असर रविवार तक रहने की संभावना है, हालांकि सोमवार से एक बार फिर गर्मी तेज हो सकती है और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के अनुसार आगामी दो दिनों में बारिश से गर्मी और उमस से आंशिक राहत मिल सकती है, लेकिन उसके बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी संभव है।

Trending Videos