सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Business on the verge of collapse due to filth and encroachment.

Faridabad News: गंदगी और अतिक्रमण से कारोबार ठप होने के कगार पर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Business on the verge of collapse due to filth and encroachment.
संवाद के साथ।
विज्ञापन
हरियाणा व्यापार मार्केट में कारोबारियों ने रखी अपनी बात, कहा- मार्केट में आने से बचते हैं ग्राहक




संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा व्यापार मार्केट में चारों तरफ गंदगी फैली रहती है। ट्रैफिक, पानी और अतिक्रमण की समस्या के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह बातें बुधवार को संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने कहीं और प्रशासन से समाधान की मांग की। लोकेश गुप्ता, राम जुेनजा, वीके सोनी, केएल गुप्ता, पवन जोशी व अन्य व्यापारियों ने बताया कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में उनका पूरा कारोबार ठप होने की कगार पर पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि पास के चौराहे पर पुलिसकर्मी नहीं रहता है, इसके कारण लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। शाम को बिक्री के समय यह स्थिति और भी खराब हो जाती है। इसके चलते लोग मार्केट में आने से बचने लगे हैं। व्यापारियों ने बताया कि यह एक मात्र समस्या नहीं है। इसके अलावा गंदगी, शौचालय का न होना और अब गर्मियों के समय पानी की भी बेहद समस्या है। कई बार घंटों पानी नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि जगह-जगह मार्केट में गंदगी फैली रहती है। पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं है। जहां-तहां व्यापारियों और ग्राहकों को वाहन खड़े करने पड़ते हैं। मार्केट में लंबे समय से शौचालय की मांग की जा रही है पर अब तक एक भी शौचालय नहीं बना है। इसके अलावा अतिक्रमण से बेहद परेशान हैं। जगह-जगह रेहड़ी-पटरी लगी होने के कारण जाम की समस्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि जल्द से जल्द ट्रैफिक, अतिक्रमण और पार्किंग को सही करा दिया जाए। जिससे वह आसानी से अपना व्यापार कर सकें।

बातचीत

मार्केट में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। चारों तरफ फैली गंदगी, पानी की किल्लत और शौचालय न होने से अब हमारा व्यापार ठप होने की कगार पर पहुंच गया है।-लोकेश गुप्ता, कारोबारी

चौराहे पर पुलिसकर्मी न होने से हमेशा जाम लगा रहता है। शाम को बिक्री के समय हालात और बिगड़ जाते हैं, जिससे ग्राहक अब मार्केट आने से कतराने लगे हैं।-राम जुनेजा, प्रधान, हरियाणा व्यापार मार्केट

मार्केट में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। व्यापारियों और ग्राहकों को जहां-तहां गाड़ियां खड़ी करनी पड़ती हैं, जिससे पूरी मार्केट में अव्यवस्था और ट्रैफिक जाम बढ़ता है।-पवन जोशी, कारोबारी

जगह-जगह अतिक्रमण और रेहड़ी-पटरी लगने से रास्ते बंद हो जाते हैं। प्रशासन को जल्द ही ट्रैफिक, अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या को दूर करना चाहिए।-धर्मेंद्र कुमार, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed