फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Businessman defrauded by person posing as Army officer

Faridabad News: सेना का अधिकारी बनकर कारोबारी से 6.36 लाख की साइबर ठगी

Fri, 14 Aug 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Businessman defrauded by person posing as Army officer
अलग-अलग खातों में जमा कराई रकम, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ई-कॉमर्स मंच पर कारोबारी से संपर्क कर खुद को भारतीय सेना का खरीद अधिकारी बताने वाले साइबर ठगों ने सेक्टर-9 निवासी सागर खंडूजा से 6.36 लाख ठग लिए। आरोपियों ने सेना के लिए 100 नग सिरेमिक ब्लैंकेट यानी तापरोधी सिरेमिक चादर का फर्जी खरीद ऑर्डर भेजा था।
माल भेजने के बाद विक्रेता पंजीकरण और भुगतान रसीद तैयार करने के नाम पर अलग-अलग खातों में रकम जमा करा ली। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ ने 11 अगस्त को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सागर के पिता की एंटरप्राइजेज फर्म है। सात अगस्त को ई-कॉमर्स मंच पर फायर ब्रिक्स की मांग आई। संपर्क करने पर आरोपी ने सिरेमिक ब्लैंकेट की जरूरत बताई और व्हाट्सएप पर खुद को कुनाल चौधरी, सेना के खरीद विभाग का अधिकारी बताया। उसने वायुसेना स्टेशन पालम का पता और दस्तावेज भेजकर आठ अगस्त को खरीद आदेश भेजा। 10 अगस्त को सागर ने 100 नग माल भेज दिया।
विज्ञापन


इसके बाद फोन करने वाले ने खुद को पालम स्थित वायुसेना का लेखाकार कुलदीप सिंह बताया और विक्रेता पंजीकरण व भुगतान रसीद के नाम पर रकम मांगी। सागर ने अपने और पिता के खातों से कुल 6,36,195 रुपये भेज दिए। आरोपियों ने 1,53,400 रुपये और मांगे तथा स्थायी विक्रेता बनाने व हर महीने 25 लाख रुपये का काम देने का झांसा दिया। आधार-पैन भी मंगवाए। संदेह होने पर सागर ने 1930 पर शिकायत की। पुलिस बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed