{"_id":"69f797b5142e6c70020f1447","slug":"chances-of-rain-today-too-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69112-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आज भी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आज भी बारिश के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शनिवार रात जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम में राहत महसूस की गई। बारिश के बाद रविवार सुबह का मौसम सुहावना बना रहा। दिन में हल्की धूप खिली रही, लेकिन गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम रहा, जिसके चलते लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों में लोगों ने खरीदारी की।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार के लिए भी मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। साथ ही सोमवार और मंगलवार को जिले में हल्की बारिश होने के आसार भी व्यक्त किए गए हैं, जिससे मौसम में और अधिक राहत मिल सकती है।
Trending Videos