सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   City buses halted due to demand for salary hike

Faridabad News: वेतन बढ़ाने की मांग, सिटी बसों के थमे पहिये

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
City buses halted due to demand for salary hike
विज्ञापन
वेतन बढ़ाए जाने के आश्वासन के बाद सेवाएं फिर से हुईं शुरू
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सिटी बस चालकों के वेतन में वृद्धि नहीं होने की वजह से बृहस्पतिवार सुबह हड़ताल की गई। करीब साढ़े सात घंटे के बाद दोपहर डेढ़ बजे जीएम के आश्वासन के बाद हड़ताल को समाप्त किया गया। सुबह के समय हड़ताल होने की वजह से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। दोपहर के बाद सभी रूट पर बस सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो गईं।

बृहस्पतिवार की सुबह से ही बसें न चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नौकरीपेशा लोग, स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र और रोजाना सफर करने वाले यात्री सबसे अधिक प्रभावित रहे। बस सेवा बंद होने से लोगों को मजबूरी में ऑटो, ई-रिक्शा और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। जिससे उनका यात्रा खर्च भी बढ़ गया और समय पर गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें आईं।सिटी बस चालक मनोहर, संत का कहना था कि लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग की जा रही थी, लेकिन प्रबंधन की ओर से इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। चालकों ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई के बीच मौजूदा वेतन में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। सभी चालकों की ओर से गुरुग्राम स्थित डिपो में जाकर विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांग जीएम के सामने रख गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब 12:30 बजे सिटी बस प्रबंधन और चालकों के बीच बातचीत हुई। उसके बाद जीएम अमित ने आश्वासन दिया कि चालकों के वेतन में करीब 2900 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। इस आश्वासन के बाद चालकों की ओर से की गई हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया और काम पर लौटने पर सहमति जताई।



हड़ताल समाप्त होने के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे बल्लभगढ़ बस अड्डे से पहली सिटी बस को रवाना किया गया। इसके बाद धीरे-धीरे सभी रूटों पर बस सेवाएं बहाल होने लगीं और स्थिति सामान्य होने की ओर बढ़ी। जानकारी के अनुसार, सिटी बस चालकों का वर्तमान वेतन लगभग 21,600 रुपये है, जिसमें अब 2900 रुपये की बढ़ोतरी का आश्वासन दिया गया है। कुल मिलाकर करीब 90 चालक सिटी बस सेवा में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed