{"_id":"6636751469050878aa0078e2","slug":"congress-is-fighting-for-survival-manohar-lal-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-24152-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस : मनोहर लाल
विज्ञापन

विजय संकल्प रैली पर कांग्रेस पर रहे खासे हमलावर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित अनाज मंडी में शनिवार शाम विजय संकल्प रैली में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को कांग्रेस पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कांग्रेस को कौरव बताते हुए कहा कि यह चुनाव कौरव और पांडवों के बीच की लड़ाई जैसा है। चुनावी जंग में कांग्रेस का चरित्र कौरवों जैसा है।
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नेताविहीन कांग्रेस के पास देश के विकास का कोई विजन नहीं है। कांग्रेस सिर्फ एक गरीबी हटाने के झूठे नारे को आधार बनाकर सत्ता पाने का सपना देख रही है, जिसे जनता कभी पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने रैली में मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है, यह चुनाव तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। विजय संकल्प रैली को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा आदि ने भी संबोधित किया।
तंज कसते हुए मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है। देश के विकास के लिए कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं है। जनता तीसरी बार जनता ने भाजपा को 400 पार करने का मन बना लिया है। मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 55-60 साल के शासन में धारा-370, नक्सलवाद व आतंकवाद समस्याएं पैदा की। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 सालों में देश की पुरानी से पुरानी समस्याओं का समाधान किया है।
विज्ञापन

Trending Videos