सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cooperate in curbing crime: Deputy Commissioner of Police

अपराध पर अंकुश लगाने में सहयोग करें : पुलिस उपायुक्त

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Cooperate in curbing crime: Deputy Commissioner of Police
विज्ञापन
25 गांवों के सरपंचों एवं पंचों के साथ बैठक का आयोजन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। थाना छांयसा क्षेत्र के लगभग 25 गांवों के सरपंचों एवं पंचों के साथ पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को मजबूत करने तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने उपस्थित लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि गांवों में कानून व्यवस्था स्थापित करने एवं अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस विभाग का सहयोग करें। पुलिस प्रशासन हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मौजूद लोगों को नशे के दुष्प्रभावों एवं बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है और इसको जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता हैं।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने के लिए कहा गया। वहीं, साइबर ठगी से बचाव के लिए भी लोगों को सतर्क व जागरूक रहने बारे जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध पर प्रहार करने का एक सटीक हथियार है। किसी भी अनजान को अपने बैंक खाता से संबंधित सूचना व ओटीपी शेयर ना करें। साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।


10 मई को गांव साहूपुरा खादर में होने वाले पंचायत चुनाव पर भी बातचीत की गई। उन्होंने साहूपुरा खादर गांव के प्रतिनिधियों से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से चुनाव संपन्न कराने के संबंध में सहयोग की अपेक्षा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आमजन व पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करना तथा लोगों के बीच पुलिस की सहयोगी व अच्छी छवि को प्रस्तुत करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed