सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cow Lifts and Slams Mother and Daughters in Ballabhgarh

गाय ने मां-बेटियों को उठाकर पटका: बाजार से लौट रही थीं तीनों, कई बार कुचला फिर सींग से मारा; सामने आया वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Tue, 28 Apr 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार

वीडियो के अनुसार सबसे पहले गाय ने छोटी बेटी को जमीन पर गिराकर उसे पैरों से कुचलने की कोशिश की। बेटी को बचाने के लिए मां तुरंत उसकी ओर दौड़ी। इसी दौरान गाय ने मुड़कर बड़ी बेटी का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ ही सेकंड में उसने बड़ी बेटी को भी जमीन पर गिरा दिया और उसे कुचलने का प्रयास किया।

Cow Lifts and Slams Mother and Daughters in Ballabhgarh
गाय ने मां और दो बेटियों पर किया जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के बल्लभगढ़ सेक्टर 15 ए में बाजार से लौट रही महिला और उसकी दो बेटियों पर लावारिस जानवरों ने हमला कर दिया। यह घटना सेक्टर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो के अनुसार गाय ने तीनों पर बेरहमी से हमला किया। पहले मां-बेटियों को सड़क पर गिराकर कुचला और फिर सींग से उठाकर भी पटका।

Trending Videos

तीनों गंभीर रूप से घायल
कुछ लोग बचाने आए तो गाय उनके पीछे भी दौड़ पड़ी। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने मां-बेटियों को बचाया गया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो से तीन थीं गायें
शुक्रवार शाम करीब 6:50 बजे पर सेक्टर-15A निवासी गगन खेड़ा की पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। जैसे ही वह हनुमान मंदिर के पास अपनी गली के गेट पर पहुंचीं। वहां पहले से खड़ी दो-तीन गायों ने उनके ऊपर हमला कर दिया।

सबसे छोटी पर किया था पहले हमला, उसे बचाने गईं मां-बहन 
वीडियो के अनुसार सबसे पहले गाय ने छोटी बेटी को जमीन पर गिराकर उसे पैरों से कुचलने की कोशिश की। बेटी को बचाने के लिए मां तुरंत उसकी ओर दौड़ी। इसी दौरान गाय ने मुड़कर बड़ी बेटी का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ ही सेकंड में उसने बड़ी बेटी को भी जमीन पर गिरा दिया और उसे कुचलने का प्रयास किया। मां ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों बेटियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन गाय बार-बार उन पर हमला करती रही।

बच के भागी तो गाय भी आई पीछे-पीछे दौड़ी
लेकिन मां ने हार नहीं मानी और महिला अपनी दोनों घायल बेटियों को लेकर वहां से भागने लगी, लेकिन गाय ने उनका पीछा करते हुए फिर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गाय को भगाने की कोशिश की, लेकिन वह उनके पीछे भी दौड़ पड़ी। इसके बाद लोगों ने लाठी-डंडों की मदद से गायों को वहां से भगा दिया।

बेटी के सिर में चोट, लगाने पड़े टांके
इस हमले में मां और दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। गगन खेड़ा के अनुसार उनकी छोटी बेटी के सिर में गहरी चोट आई है और उसे टांके लगाने पड़े हैं। बड़ी बेटी और उनकी पत्नी को भी काफी चोटें आई हैं।

आवारा पशुओं को पकड़ने काम जारी
नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि शहर में आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए निगम की ओर से अलग टीम गठित की गई हैं। यह टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में आवारा पशुओं को पकड़ने का काम कर रही हैं। इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी तय की गई है और अभियान लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed