{"_id":"69f78bb962fb1063f503613f","slug":"counseling-of-students-selected-in-the-foundation-examination-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69052-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बुनियाद परीक्षा में चयनित छात्रों की हुई काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बुनियाद परीक्षा में चयनित छात्रों की हुई काउंसलिंग
विज्ञापन
सेक्टर 28 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुनियाद परीक्षा की काउंसलिंग
विज्ञापन
आवाजाही की सुविधा के अनुसार छात्रों ने चुने केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-28 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को मिशन बुनियाद परीक्षा में चयनित 164 छात्रों की काउंसलिंग हुई। काउंसलिंग की प्रक्रिया सुबह 10 से 2 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें प्रतीक्षा सूची में शामिल छात्रों ने भी भाग लिया। इसके बाद छात्रों को बुनियाद केंद्र आवंटित किए गए।
छात्रों को दस्तावेज के सत्यापन के लिए सुबह 10 से 12 बजे तक का समय दिया गया था। इसके बाद 12 से 2 बजे तक प्रतीक्षा सूची में शामिल छात्रों के दस्तावेज का सत्यापन किया गया। इस दौरान आधार कार्ड, माता-पिता के आधार कार्ड, आठवीं कक्षा की पासिंग मार्कशीट, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी), परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) और जाति प्रमाणपत्र की जांच की गई।
बता दें कि जिले में सेक्टर-28, सेक्टर-55, एनआइटी-पांच, चंदावली और फरीदपुर के राजकीय विद्यालयों में बुनियाद केंद्र चलाए जा रहे हैं। जिला विज्ञान विशेषज्ञ श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान छात्रों को अपनी सुविधा के अनुसार केंद्र चुनने का मौका दिया गया, ताकि उनके आने जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रों को मिलने वाला यात्रा भत्ता की डिमांड भी विभाग को भेज दी गई है, ताकि छात्रों को समय पर राशि का भुगतान हो सके।
वर्जन
बुनियाद की ऑनलाइन कक्षाएं सुबह 8 से 2 बजे तक संचालित की जाएंगी। कक्षाओं के संचालन के बारे में छात्रों को जल्द ही सूचित किया जाएगा।-श्रीकृष्ण शर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
Trending Videos