{"_id":"6a36d870e3ffc12ebe00df71","slug":"dehydration-issues-on-the-rise-during-summer-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72843-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गर्मी में बढ़ी डिहाइड्रेशन की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गर्मी में बढ़ी डिहाइड्रेशन की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीके अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे 25 मरीज, महिलाओं की संख्या अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बढ़ती गर्मी और अनियमित दिनचर्या के कारण महिलाओं में डिहाइड्रेशन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। चिकित्सकों के अनुसार प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होने और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन न करने के कारण महिलाएं इस समस्या से अधिक प्रभावित हो रही हैं। खासकर कामकाजी महिलाएं व्यस्तता के चलते दिनभर पर्याप्त पानी नहीं पी पातीं, जिससे शरीर में पानी और आवश्यक खनिजों की कमी हो जाती है।
बीके अस्पताल में इन दिनों डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार प्रतिदिन करीब 20 से 25 मरीज डिहाइड्रेशन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें लगभग 15 मरीज महिलाएं हैं, जबकि अन्य मरीजों में बुजुर्ग, बच्चे और अन्य आयु वर्ग के लोग शामिल हैं।
बीके अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहित अग्रवाल ने बताया कि शरीर में पानी की कमी होने पर कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, अत्यधिक प्यास लगना, थकान और रक्तचाप में उतार-चढ़ाव जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। समय पर उपचार न मिलने पर स्थिति गंभीर भी हो सकती है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने लोगों को गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि नियमित अंतराल पर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और अन्य तरल पेय पदार्थों का सेवन शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।