सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demand for the renovation of the cremation ground access road and the community center.

Faridabad News: श्मशान घाट मार्ग और सामुदायिक केंद्र के जीर्णोद्धार की मांग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Demand for the renovation of the cremation ground access road and the community center.
विज्ञापन
चौधरी छोटूराम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गांव खेड़ीकलां के श्मशान घाट जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति और चौधरी छोटूराम सामुदायिक केंद्र के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर चौधरी छोटूराम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने दोनों मामलों में नगर निगम अधिकारियों को पत्र लिखकर जल्द कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

समिति के प्रधान सत्यपाल नरवत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि गांव के श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता लंबे समय से खराब हालत में है। मार्ग के दोनों ओर नालियां नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा पूरा रास्ता जलमग्न हो जाता है। ऐसे में शवयात्रा ले जाने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और हादसे का खतरा बना रहता है। समिति ने मार्ग के दोनों ओर नालियां बनाकर सीमेंटेड सड़क निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात में छत से टपकता है पानी

ज्ञापन में बस स्टैंड के निकट स्थित चौधरी छोटूराम सामुदायिक केंद्र की जर्जर स्थिति का भी मुद्दा उठाया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भवन की दीवारों का प्लास्टर झड़ रहा है, बरसात में छत से पानी टपकता है और हाल में दरवाजे नहीं होने के कारण लावारिस पशु व कुत्ते अंदर गंदगी फैलाते हैं। केंद्र में शौचालय की व्यवस्था भी नहीं है, जबकि खिड़कियों के शीशे टूट चुके हैं। उन्होंने भवन के व्यापक जीर्णोद्धार की मांग की।
विज्ञापन


मंत्री ने अधिकारियों को लिखा पत्र

समिति के अनुसार केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मौके पर ही अपने निजी सहायक को बुलाकर नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखवाया और दोनों समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा तथा क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में महासचिव पवन कुमार, उपप्रधान चंद्रवीर भारद्वाज, धर्म, अमित, रिशिपाल जांगड़ा और धर्मवीर सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed