सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dilip's century and Mahesh's bowling helped Super 11 win

Faridabad News: दिलीप के शतक और महेश की गेंदबाजी से सुपर-11 विजयी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Dilip's century and Mahesh's bowling helped Super 11 win
दिलीप के शतक और महेश की गेंदबाजी से जीता सुपर 11। स्त्रोत संवाद
विज्ञापन
-ब्लू सैफायर को सात विकेट से दी शिकस्त
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-78 स्थित मास्टर्स मैदान पर रविवार को फरीदाबाद सुपर-11 ने ब्लू सैफायर को सात विकेट से हराया। टी-20 मुकाबले में ब्लू सैफायर ने आठ विकेट पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए पीयूष ने 68 और मुकेश शर्मा ने 53 रन बनाए। वहीं सुपर-11 के लिए कप्तान महेश शर्मा ने चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। अभिनव को दो विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर-11 ने दिलीप सिंह राठौर के शानदार शतक की बदौलत एक ओवर पहले मैच जीत लिया। दिलीप ने 59 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली। पीयूष भारद्वाज और विक्रम ने 30-30 रन बनाए। ब्लू सैफायर के लिए पीयूष और उमेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। दिलीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed