{"_id":"6a7e1016b22569ad43046624","slug":"dispute-over-splashing-of-water-youths-beat-up-businessman-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77369-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पानी के छींटे पड़ने पर विवाद, युवकों ने कारोबारी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पानी के छींटे पड़ने पर विवाद, युवकों ने कारोबारी को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी के छींटे पड़ने पर विवाद, तीन युवकों ने कारोबारी को पीटा, पसलियों में दो फ्रैक्चर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी में सड़क पर पानी के छींटे पड़ने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने कारोबारी संदीप गुप्ता को पीटा। आरोप है कि युवकों ने उसके पेट और छाती पर मुक्के मारे। मारपीट में संदीप की पसलियों में दो फ्रैक्चर हुए।
पुलिस ने जांच के बाद 12 अगस्त को तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नेहरू कॉलोनी निवासी संदीप गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह एसजीएम नगर में कारोबार करता है। सात अगस्त को दोपहर करीब दो बजे वह स्कूटी से एसजीएम नगर से घर लौट रहा था। तीन नंबर पुलिया के पास शिव मंदिर के नजदीक पीछे से बाइक सवार तेज रफ्तार में आया। सड़क पर पड़े पानी के छींटे उसके कपड़ों पर पड़ गए। संदीप ने बाइक सवार से देखकर चलने के लिए कहा। इसी बात पर बाइक सवार उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।
आरोप है कि कुछ देर बाद बाइक सवार के दो साथी भी मौके पर पहुंच गए। तीनों ने संदीप को नीचे गिराकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। संदीप ने फोन कर अपने पिता को मौके पर बुलाया।संदीप ने पुलिस को बताया कि बाद में उसे बाइक सवार का नाम निखिल और उसके साथ आए युवकों में से एक का नाम देवेंद्र उर्फ छल्लो पता चला। तीसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी। शुरुआत में पुलिस ने शिकायत की जांच करते हुए संदीप की मेडिकल जांच कराई। एमएलआर में शरीर पर कई चोटें दर्ज हुईं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि डबुआ थाना ने 12 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।