{"_id":"6a1c91562ea64bb62207234f","slug":"district-students-won-a-total-of-13-medals-in-the-zonal-skating-championship-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71257-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जोनल स्केटिंग चैंपियनशिप में जिले के छात्रों ने जीते कुल 13 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जोनल स्केटिंग चैंपियनशिप में जिले के छात्रों ने जीते कुल 13 पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में हुआ मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गुरुग्राम के लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया मेमोरियल स्कूल में आयोजित जोनल स्केटिंग चैंपियनशिप में स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबले के बीच जीवा पब्लिक स्कूल के स्केटर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए कुल 13 पदक अपने नाम किए, जिनमें 6 स्वर्ण, 6 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं।
विजेता खिलाड़ियों में अंडर-19 वर्ग से तरुण यादव, अंडर-17 वर्ग से दिपांशु और अंडर-14 वर्ग से कनव ने दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी चमक बिखेरी। वहीं, अंडर-17 वर्ग में अभिनव ने दो रजत, जबकि अंडर-14 वर्ग में आदित्य ने दो रजत पदक हासिल किए। इसके अलावा विवान और अनय ने अंडर-14 वर्ग में एक-एक रजत पदक जीता, और अंडर-11 वर्ग में हुनर ने एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर तरुण यादव, दिपांशु, कनव, अभिनव और आदित्य का चयन रीजनल चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है। इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान ने कहा कि स्कूल हमेशा से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा है। स्कूल की उपाध्यक्ष चंद्रलता चौहान, एकेडमिक हेड मुक्ता सचदेव और प्रधानाचार्या नरजीत कौर ने भी सभी विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Trending Videos