{"_id":"6a1c920ab3756f90dc0ab99c","slug":"mega-cleanliness-drive-carried-out-along-agra-canal-garbage-and-debris-removed-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71289-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आगरा नहर किनारे चला मेगा स्वच्छता अभियान, हटाया कूड़ा और मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आगरा नहर किनारे चला मेगा स्वच्छता अभियान, हटाया कूड़ा और मलबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
35 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और 6 जेसीबी मशीनों की मदद नगर निगम ने कराया साफ
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आगरा नहर के किनारे लंबे समय से जमा कूड़ा-कचरा और सीएनडी वेस्ट को हटाने के लिए नगर निगम फरीदाबाद के ओल्ड जोन ने मेगा स्वच्छता अभियान चलाया। इसके तहत आगरा नहर और सेक्टर-86 स्थित ओमएक्स न्यू हाइट्स के आसपास बड़े स्तर पर सफाई कार्य किए गए। अभियान में 35 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और छह जेसीबी मशीनों की सहायता से नहर किनारे जमा कचरा और निर्माण सामग्री का मलबा हटाया गया। सफाई कार्य की निगरानी एसडीओ सुरेंद्र खट्टर ने की।
संयुक्त आयुक्त राजेश कुमार ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने नागरिकों, सामाजिक संगठनों और स्वच्छता स्वयंसेवकों से ऐसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
Trending Videos