सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dont worry about LPG online booking will start from April 1

राहत की बात: LPG की न लें टेंशन, 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगी ऑनलाइन बुकिंग; अभी इन लोगों को नहीं मिल रहा सिलिंडर

अमर उजाला संवाद, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 13 Mar 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार

उज्जवला योजना में सब्सिडी के तहत मिलने वाले सिलिंडर की संख्या 12 है। योजना के तहत 12 सिलिंडर सब्सिडी पर बुक किए जा सकते हैं। वहीं अन्य सामान्य उपभोक्ता साल में 15 सिलिंडर तक ले सकते हैं। 

Dont worry about LPG online booking will start from April 1
एक अप्रैल से मिलने लगेगा गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में घरेलू एलपीजी गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता सामने आए हैं जिनकी ऑनलाइन गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है। जांच में सामने आया है कि कई उपभोक्ता चालू वित्तीय वर्ष में मिलने वाले 15 सिलिंडर का पूरा कोटा पहले ही ले चुके हैं जबकि कुछ लोगों ने अफवाहों के कारण अतिरिक्त सिलिंडर भरवा कर रख लिए। अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था वित्तीय वर्ष के आधार पर चलती है और अप्रैल से नया कोटा शुरू होने पर बुकिंग फिर से सामान्य हो जाएगी।

Trending Videos

एक साल में 12 ही सिलिंडर 
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार घरेलू गैस उपभोक्ताओं को मिलने वाले सिलिंडर की संख्या वित्तीय वर्ष के आधार पर तय होती है। एक उपभोक्ता को एक साल में अधिकतम 12 सिलिंडर तक ही सब्सिडी दर पर मिलते हैं। कई उपभोक्ताओं को यह भ्रम रहा कि हर महीने 15 सिलिंडर तक बुकिंग की जा सकती है या साल भर में किसी भी समय 15 सिलिंडर मिल जाएंगे। इसी गलतफहमी के कारण कुछ लोगों ने जरूरत से ज्यादा सिलिंडर पहले ही ले लिए जिससे अब मार्च के अंतिम महीने में उनकी बुकिंग बंद हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह कोई नई व्यवस्था नहीं है बल्कि कई वर्षों से यही नियम लागू है लेकिन इस बार गैस की किल्लत की अफवाहों के कारण ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाहों के कारण बढ़ी बुकिंग, कई घरों में रखे अतिरिक्त सिलिंडर
विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों में गैस आपूर्ति को लेकर सोशल मीडिया और बाजार में तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगी थीं। इसके बाद कई उपभोक्ताओं ने सुरक्षा के तौर पर अतिरिक्त सिलिंडर भरवा कर रख लिए। कुछ उपभोक्ताओं ने एक साथ दो-दो और तीन-तीन सिलिंडर बुक करवा लिए जिससे उनका सालाना कोटा जल्दी पूरा हो गया। अब जब उन्हें दोबारा गैस की जरूरत पड़ रही है तो सिस्टम उनकी बुकिंग स्वीकार नहीं कर रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। समस्या सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं के साथ आ रही है जिनका सिलिंडर का कोटा पूरा हो चुका है।

जिनके 15 सिलिंडर पूरे उनकी ऑनलाइन बुकिंग फिलहाल बंद
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार जिन उपभोक्ताओं ने चालू वित्तीय वर्ष में 15 सिलिंडर ले लिए हैं उनकी ऑनलाइन बुकिंग स्वतः बंद हो जाती है। यह प्रक्रिया ऑटोमैटिक है और इसमें एजेंसी या अधिकारी की कोई भूमिका नहीं होती। ऐसे उपभोक्ताओं को फिलहाल इंतजार करना होगा और नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के बाद ही उन्हें फिर से बुकिंग की सुविधा मिलेगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है और अप्रैल से व्यवस्था फिर सामान्य हो जाएगी।

अप्रैल से शुरू होगा नया कोटा, फिर हर महीने मिल सकेगा सिलिंडर
विभाग के अनुसार 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही सभी घरेलू उपभोक्ताओं का कोटा रीसेट हो जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता फिर से सालाना 15 सिलिंडर तक बुकिंग कर सकेंगे।
 

उज्जवला योजना वालों को मिलते हैं 12 सिलिंडर
जिन लोगों को उज्जवला योजना के तहत सब्सिडी के तहत मिलने वाले सिलिंडर की संख्या 12 है। योजना के तहत 12 सिलिंडर सब्सिडी पर बुक किए जा सकते हैं। वहीं अन्य सामान्य उपभोक्ता साल में 15 सिलिंडर तक ले सकते हैं। 

जिले में एलपीजी गैस की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है और आम नागरिकों को घबराने या अनावश्यक रूप से गैस सिलिंडर जमा करने की आवश्यकता नहीं है। जिले में गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर उपलब्ध हैं। - कविता, डीएफएससी फरीदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed