सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   dsgsfd

Faridabad News: प्लास्टिक और वैक्स कोटेड डिस्पोजल पर सख्ती, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
dsgsfd
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos



हथीन। क्षेत्र में बढ़ते प्लास्टिक कचरे और पॉलीथिन के अंधाधुंध इस्तेमाल को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। पालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने कहा है कि प्लास्टिक और वैक्स कोटेड डिस्पोजल का उपयोग तुरंत बंद करें अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।



उन्होंने बताया कि खासतौर पर गर्म पेय पदार्थों के लिए इस्तेमाल होने वाले वैक्स कोटेड ग्लास स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हैं। इनमें मौजूद रसायन शरीर में जाकर पाचन तंत्र और हार्मोनल संतुलन को प्रभावित करते हैं। जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। पर्यावरण की दृष्टि से भी यह कचरा लंबे समय तक नष्ट नहीं होता, जिससे भूमि और जल स्रोत लगातार प्रदूषित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका प्रशासन ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे प्लास्टिक और वैक्स कोटेड डिस्पोजल की बिक्री तुरंत बंद करें। इसके लिए नगर पालिका द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। लगातार नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस रद्द करने की भी कार्रवाई की जाएगी। पालिका सचिव ने लोगों से अपील की है कि वे पर्यावरण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मिट्टी, कागज और स्टील के बर्तनों का अधिक से अधिक उपयोग करें। उन्होंने कहा कि नियमों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed