सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Eid prayers to be offered in more than 100 mosques

Faridabad News: 100 से अधिक मस्जिदों में अदा की जाएगी ईद की नमाज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Eid prayers to be offered in more than 100 mosques
विज्ञापन
मस्जिदों के बाहर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, सभी तैयारियां पूरी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। स्मार्ट सिटी में शनिवार को 100 से अधिक मस्जिदों में करीब सवा लाख लोग ईद की नमाज अदा करेंगे। ईद की नमाज के लिए सभी मस्जिदों की ओर से तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मस्जिदों के बाहर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। जमीयत उलेमा जिला फरीदाबाद के अध्यक्ष मौलाना जमालुद्दीन ने बताया कि शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए देश में अमन-शांति बनाए रखने की बात कहीं। उन्होंने बताया कि ईद की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद, ईदगाह में बंदोबस्त किए गए हैं। जिले की सभी मस्जिदों में सुबह आठ बजे से लेकर साढ़े आठ बजे तक नमाज अदा की जाएगी। मौलाना जमालुद्दीन ने बताया कि बल्लभगढ़ की मस्जिद में सुबह 8 बजे, सेक्टर-62 में सुबह साढ़े आठ बजे, बड़खल में 8 बजे, लक्कड़पुर में सवा आठ बजे, ओल्ड फरीदाबाद में आठ बजे, सेक्टर-6 में साढ़े आठ बजे का समय रखा गया है।

जमकर की खरीदारी
ईद की पूर्व संध्या पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नए कपड़ों की जमकर खरीददारी की। ड्राई फ्रूट से लेकर, चीनी, चावल आदि सामग्री की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। दुकानदारों का कहना है कि इस बार ईद की खरीदारी पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर हो रही है। लोग परिवार और दोस्तों के लिए भी गिफ्ट्स खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed