सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity was out for 12 hours in Parvatiya Colony

Faridabad News: पर्वतीय कॉलोनी में 12 घंटे गुल रही बिजली

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Electricity was out for 12 hours in Parvatiya Colony
विज्ञापन
भीषण गर्मी में लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मंगलवार रात करीब 12 बजे बिजली गुल हो गई, जो बुधवार दोपहर 12 बजे के बाद बहाल हो सकी। करीब 12 घंटे तक बिजली बाधित रहने से कॉलोनी के लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिजली न होने के कारण महिलाओं को घरेलू कार्य करने में दिक्कत हुई, वहीं पानी की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। स्थानीय निवासी आरती और ज्योति ने बताया कि सुबह स्कूल जाने वाले छात्र और दफ्तर जाने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित रहे। कई घरों में अंधेरा होने के कारण लोगों को जरूरी सामान तक नहीं मिल सका। पानी की कमी के चलते कई लोगों को बिना स्नान के ही जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रेनू और वंदना ने बताया कि जिन घरों में इन्वर्टर लगे थे, उनकी बैटरियां भी सुबह तक जवाब दे गईं। इसके बाद लोगों को बिना बिजली के परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
Trending Videos



स्थानीय निवासियों का कहना है कि सोमवार रात को भी ऐसी ही स्थिति बनी थी। उस समय भी देर रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। परेशान होकर कुछ निवासी आधी रात को बिजली दफ्तर पहुंचे, लेकिन वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। कॉलोनीवासियों ने बिजली विभाग से मांग की है कि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed