{"_id":"6a0e02465d45290d1d01f3f4","slug":"sewer-crisis-deepens-in-dayalbagh-increasing-peoples-problems-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70460-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दयालबाग में सीवर संकट गहराया, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दयालबाग में सीवर संकट गहराया, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दयालबाग में सेक्टर-39 की अप्रूव्ड कॉलोनी में सीवर व्यवस्था की लगातार खराब हालत ने स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। इलाके की सड़कों पर गंदा पानी और कीचड़ जमा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है, जिससे खासकर स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को रोजाना कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस चौकी दयालबाग से दिल्ली-प्रहलादपुर की ओर जाने वाला श्मशान घाट रोड तथा सरदार पटेल स्कूल रोड सबसे अधिक प्रभावित हैं। श्मशान घाट रोड पर बार-बार सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर जाम होने पर नगर निगम की मशीन मौके पर पहुंचने में अक्सर एक से दो दिन का समय ले लेती है। इस दौरान पूरा इलाका गंदगी और दुर्गंध से प्रभावित रहता है। पार्षद गजेंद्र भड़ाना द्वारा कई बार व्यक्तिगत स्तर पर सफाई करवाई जाती है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है। करीब 12 वर्ष पहले बिछाई गई नौ इंच की सीवरलाइन उस समय की आबादी को ध्यान में रखकर बनाई गई थी। अब आबादी में भारी वृद्धि होने के कारण यह सिस्टम दबाव नहीं झेल पा रहा, जिससे बार-बार जाम की स्थिति बनती है। यह समस्या महीने में दो से तीन बार बन जाती है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे क्षेत्र की सीवर व्यवस्था का पुनर्निर्माण किया जाए और मुख्य लाइन से जोड़ने वाली पाइपलाइनों को अपग्रेड किया जाए।
विज्ञापन
बच्चों को रोजाना गंदे पानी के बीच से स्कूल भेजना पड़ता है, हालात बेहद असहज हैं।- मनीष मिश्रा, ए ब्लॉक
कई बार शिकायत करने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, समस्या जस की तस बनी हुई है।- एसपी सिंह, ए ब्लॉक
सड़क पर जमा सीवर के गंदे पानी से बदबू और बीमारियों का खतरा लगातार बना रहता है। - विवेक यादव, ए ब्लॉक
यह समस्या बहुत पहले से बनी हुई है, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला है स्थाई समाधान नहीं।- आशुतोष शर्मा, ए ब्लॉक
Trending Videos