{"_id":"6a1f302fe4995d233208d5ce","slug":"esic-launches-online-feedback-system-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71412-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ईएसआईसी ने शुरू की ऑनलाइन फीडबैक प्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ईएसआईसी ने शुरू की ऑनलाइन फीडबैक प्रणाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मरीज अब स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अपने अनुभव, शिकायतें और सुझाव साझा कर सकेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ईएसआईसी ने अपने अस्पतालों और औषधालयों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने व रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीकृत ऑनलाइन रोगी फीडबैक प्रणाली लागू कर दी है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन संचालित इस नई डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से मरीज अब स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अपने अनुभव, शिकायतें और सुझाव सीधे साझा कर सकेंगे।
यह प्रणाली अस्पतालों में स्वच्छता, चिकित्सा कर्मचारियों के व्यवहार, दवाओं की उपलब्धता और अन्य सेवाओं पर मरीजों की राय प्राप्त करने के लिए विकसित की गई है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और निरंतर सुधार सुनिश्चित करना है।
रोगियों की सुविधा के लिए फीडबैक देने के कई माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। ईएसआईसी एचआईएस (धनवंतरी) मॉड्यूल के जरिये सेवा प्राप्त करने के बाद बीमित व्यक्ति को एसएमएस के माध्यम से फीडबैक लिंक भेजा जाएगा। इसके अलावा अस्पतालों और ओपीडी परिसरों में लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर भी मरीज तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर सकेंगे। आधिकारिक ईएसआईसी वेबसाइट के माध्यम से भी फीडबैक भेजने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
प्रणाली में ओटीपी आधारित सत्यापन की व्यवस्था की गई है, जिससे फीडबैक की प्रामाणिकता सुनिश्चित हो सके और डुप्लिकेट प्रतिक्रियाओं को रोका जा सके। साथ ही यह प्लेटफॉर्म विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका उपयोग कर सकें।
ईएसआईसी ने फीडबैक की निगरानी के लिए मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर डिजिटल डैशबोर्ड भी विकसित किए हैं। यदि किसी सेवा को 3 से कम रेटिंग मिलती है तो सिस्टम खुद उसे चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों को सुधारात्मक कार्रवाई के लिए सतर्क करेगा। ईएसआईसी अधिकारियों का कहना है कि यह पहल बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Trending Videos