{"_id":"6a1f30a3315ea2778d091de7","slug":"instructions-for-gathering-information-from-historical-records-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71449-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ऐतिहासिक अभिलेखों की जानकारी जुटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ऐतिहासिक अभिलेखों की जानकारी जुटाने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्वतंत्रता सेनानियों एवं ऐतिहासिक परिवारों के वंशजों से संपर्क कर उनके पास सुरक्षित प्राचीन दस्तावेजों, पांडुलिपियों और ऐतिहासिक अभिलेखों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। ज्ञान भारतम् मिशन के तहत जिले में दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियों और ऐतिहासिक धरोहरों का डेटाबेस तैयार करने के लिए अभियान को तेज किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने अधिकारियों की बैठक में कहा कि भारत की सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से जिले में प्राचीन पांडुलिपियों, हस्तलिखित ग्रंथों और ऐतिहासिक दस्तावेजों की खोज एवं डिजिटलीकरण का कार्य व्यापक स्तर पर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धार्मिक संस्थानों, गुरुद्वारों, जैन मंदिरों, आर्य समाज संस्थाओं, संस्कृत विद्यालयों, आश्रमों, ज्योतिष एवं नाड़ी केंद्रों, पुराने पुस्तक विक्रेताओं तथा स्वतंत्रता सेनानियों और ऐतिहासिक परिवारों के वंशजों से संपर्क स्थापित कर उपलब्ध सामग्री का विवरण जुटाया जाए। आम नागरिक भी अपनी पांडुलिपियों की जानकारी सेक्टर 12 लघु सचिवालय स्थित एडीसी कार्यालय को दे सकते हैं।
Trending Videos