सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR filed 12 days after murder of Saas, elder arrested

Faridabad News: सास की हत्या के 12 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज, बड़ी बहू गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
FIR filed 12 days after murder of Saas, elder arrested
फरीदाबाद पुलिस ने सास की गला दबा कर हत्या करने वाली बहु को गिरफ्तार किया । स्रोत: पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
छोटी बहू ने दी थी शिकायत, पैसों के लालच में जेठ और जेठानी ने की हत्या
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव मच्छगर में रहने वाली वृद्धा की संदिग्ध मौत के 12 दिन बाद थाना सदर पुलिस ने मृतका के बड़े बेटे-बहू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। महिला की छोटी बहू ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी सास की हत्या जेठ और जेठानी ने पैसों के लालच में की है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने बड़ी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 16 मार्च की दोपहर एक से तीन बजे के बीच की है।
छोटी बहू ममता ने पुलिस को बताया कि उनकी 65 वर्षीय सास ओमवती काफी समय से बड़े बेटे ललित और उसकी पत्नी पूनम के साथ रह रही थीं। उनका छोटा बेटा अमित और मैं बल्लभगढ़ की भीकम काॅलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। उनको 16 मार्च की शाम चार बजे सेक्टर-67 से फोन पर सूचना मिली कि उनकी सास की मौत हो गई है। ममता ने तुरंत इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी थी। ममता ने पुलिस को बताया कि उसकी सास ने कुछ दिन पहले बताया था कि मुआवजे की रकम को हड़पने के लिए ललित-पूनम उसकी हत्या कर सकते हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। इससे पहले फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने गहनता से घटनास्थल का निरीक्षण किया था। एफएसएल की टीम ने देखा कि जिस बेड पर ओमवती का शव था, उस पर खून के धब्बे थे। खून के सैंपल लिए थे। मृतका के हाथ की चूड़ियां टूटी थी, जो उसके दोनों हाथों में धंसी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद की गई गिरफ्तारी
एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद थाना सदर पुलिस ने वृद्धा की मौत के 12 दिन बाद बड़े बेटे ललित व बहू पूनम के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अब इस केस की जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ कर रही है। क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि मृतका की कुछ प्रॉपर्टी बिकने वाली थी। उससे मिले रुपयों को वह अपने छोटे बेटे अमित को देना चाहती थी तथा जिस घर में वह रह रही थी, उसको भी अपने छोटे बेटे अमित को देना चाहती थी। जिस पर उसकी बड़ी बहू ने 16 मार्च को पीड़िता ओमवती का गला दबाकर व छाती पर मुक्के मारकर हत्या कर दी। जिसको सोमवार को न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed