सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ju-Jutsu... Athletes Shine Like Gold

Faridabad News: जू-जुत्सू...सोने की तरह चमके खिलाड़ी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
Ju-Jutsu... Athletes Shine Like Gold
विज्ञापन
जींद में आयोजित जू-जुत्सू प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक
Trending Videos

नंबर गेम - 16 में से 12 स्वर्ण अपने नाम किए

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जींद में आयोजित किए गए एक दिवसीय हरियाणा कप की जू-जुत्सू प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी सोने की तरह चमके। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पदक अपने नाम किए। विशेष बात यह रही कि इन 16 में से 12 स्वर्ण पदक जिले के खिलाड़ियों के नाम रहे। इनमें कार्तिकेय ने अलग-अलग कैटेगरी में एक स्वर्ण और एक कांस्य सहित दो पदक अपने नाम किए।

वहीं, अन्य खिलाड़ियों में बालक वर्ग के अंडर-10 में रिद्धिमान सिंह ने 25 किलोग्राम भार वर्ग में, विहान दास ने 32 किलोग्राम भार वर्ग में और केशव राणा ने 36 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं अंडर-12 में अथर्व भारद्वाज ने 32 किलोग्राम भार वर्ग में एकमात्र रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-14 में सार्थक शर्मा ने 69 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अंडर-18 में कार्तिकेय चौधरी 52 किलोग्राम भार वर्ग के फाइटिंग स्प्रिट बाउट में स्वर्ण और नी बाजा बाउट में कांस्य पदक अपने नाम किया। बालिका वर्ग में नजर डालें तो अंडर-10 में चारु धीमान ने 32 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-12 में तितिक्षा कात्यान ने 25 किलोग्राम और विहिका सिंह 40 किलोग्राम में स्वर्ण पदक हासिल किया।

अंडर -14 में अंशिका भारद्वाज और दिशिता फानिश ने 52 किलोग्राम भागवर्ग में स्वर्ण व रजत अपने नाम किए। वहीं चैतन्य कात्यायन ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-18 में प्रकृति कात्यायन ने 57 किग्रा और अंबिका कपूर ने 70 किग्रा में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed